Ghansyam Sharma / Sat, Sep 23, 2023 / Post views : 152
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
20 सितम्बर को ग्राम पंचायत कोकोडी में मां दन्तेश्वरी मक्का प्रोसेसिंग इकाई में नुआखाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर कलेक्टर दीपक सोनी ने सपरिवार साथ ग्रामीणों के संग मां दन्तेश्वरी मक्का प्रोसेसिंग इकाई में नुआखाई उत्सव मनाया। सभी ने क्षेत्र की शांति खुशहाली की प्रार्थना करते हुए नई फसल की पूजा करते हुए नई फसल का
प्रसाद ग्रहण किया। नुआखाई के अवसर पर ग्रामीणों को नए परिधान देकर कलेक्टर ने सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्राम के गायता, पुजारी, सरपंच, पंच, पटेल, सहित एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर उपस्थित रहे। डीएफओ आर के जांगड़े, एसडीएम चित्रकान्त चार्ली ठाकुर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। आपको बतादें कि नए अन्न को ग्रहण करने के पूर्व ईश्वर को अर्पित करने की परम्परा को नुआखाई कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन