Ghansyam Sharma / Thu, Apr 16, 2026 / Post views : 191
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने गुरुवार को जिला कोषालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोषालय में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेजों, पंजियों और उनके संधारण की व्यवस्था का भौतिक सत्यापन किया। कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखे सभी स्टाम्प एवं अभिलेखों का पंजी में दर्ज विवरण से मिलान कर गहन जांच की।
उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी दस्तावेजों और पंजियों का सुव्यवस्थित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए तथा नियमित रूप से उनका अद्यतन किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे। कलेक्टर ने कार्य प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर वहीदुरहमान, जिला कोषालय अधिकारी रजनीश पटेल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन