Ghansyam Sharma / Mon, Mar 30, 2026 / Post views : 222
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने सोमवार को जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शासकीय योजनाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी जमीनी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में आजीविका गतिविधियों पर विशेष जोर देते हुए कहा गया कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। कृषि, पशुपालन, मत्स्यपालन और उद्यानिकी विभाग को इस दिशा में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा करते हुए खाद्य विभाग को निर्देशित किया गया कि दूरस्थ और आपदाग्रस्त क्षेत्रों में राशन का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही धान उठाव कार्य में तेजी लाने को कहा गया।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम सूर्य घर योजना, किसान सम्मान निधि, पोषण अभियान और जल जीवन मिशन सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन