Ghansyam Sharma / Tue, Sep 12, 2023 / Post views : 152
कांकेर। पत्रिका लुक ( आशीष परिहार)
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अब तक लगभग 74 हजार 745 आवेदन प्राप्त हुए हैं। मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 32 हजार 299 आवेदन, नाम विलोपित करवाने हेतु 24 हजार 129 आवेदन और संशोधन के लिए 18 हजार 317 आवेदन प्राप्त हुए हैं।उन्होंने बताया कि कांकेर जिले में 32 नये मतदान केन्द्र बनाये गये हैं तथा 364 मतदान केन्द्रों में वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जायेगी। निर्वाचन संबंधी शिकायत, समस्या इत्यादि से संबंधित सुझाव भी बताने के लिए कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा अनुरोध किया गया। बैठक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से सुनील गोस्वामी, भारतीय जनता पार्टी से राजेन्द्र गौर, बहुजन समाज पार्टी से अमोल बेदरकर एवं अजय करायत तथा सीपीएम से नजीब कुरैशी, आम आदमी पार्टी से अर्जुन ठाकुर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक मारबल सहित जिला निर्वाचन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन