Ghansyam Sharma / Wed, Apr 15, 2026 / Post views : 134
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने बुधवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोण्डागांव में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे प्रगणकों और सुपरवाइजरों को सभी बिंदुओं को गंभीरता से समझने के निर्देश दिए, ताकि सटीक जानकारी के साथ जनगणना कार्य पारदर्शी और सफलतापूर्वक पूरा हो सके। उन्होंने गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य का ध्यान रखने और जिम्मेदारी से कार्य करने को कहा। 16 से 30 अप्रैल तक नागरिक स्व-गणना के माध्यम से अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे, जिसका बाद में सत्यापन होगा। जनगणना 2027 दो चरणों में होगी, जिसमें 1 से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण एवं आवास गणना की जाएगी।.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन