Fri, 23 Oct 2026
Breaking News
केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ |

: कलेक्टर ने केशकाल, फरसगांव एसडीएम व तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, राजस्व प्रकरणों को समयावधि में निराकृत करने के निर्देश

Ghansyam Sharma / Wed, Jul 20, 2022 / Post views : 137

Share:

जनपद पंचायत एवं नगर पंचायत में विकास कार्यों हेतु दिये आवश्यक दिशा निर्देश

कोंडागांव पत्रिका लुक।
कलेक्टर  दीपक सोनी ने जिले के केशकाल एवं फरसगांव में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय एवं तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर राजस्व प्रकरणों को नियत समयावधि में निराकृत किये जाने के निर्देश दिये वहीं जनपद पंचायत एवं नगर पंचायत कार्यालय के निरीक्षण के दौरान सामाजिक सहायता कर्यक्रम के तहत् पेंशन भुगतान, हितग्राहियों को राशन कार्ड प्रदाय आदि की जानकारी ली और विकास कार्यों हेतु आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिया। कलेक्टर ने केशकाल में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय निरीक्षण के दौरान भू-अर्जन, व्यपवर्तन, आरआरसी, विवादित नामांतरण प्रकरणों ईत्यादि की जानकारी ली और ई-कोर्ट में दर्ज प्रकरणों के ऑनलाईन निराकरण का अवलोकन किया। उन्होंने प्रकरणों के निर्धारित समयावधि में निराकरण सहित अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण करने हेतु रीडर के कार्य की सराहना की। कलेक्टर श्री सोनी ने तहसील कार्यालय में कानूनगो शाखा, भुईंया शाखा, ई-रिकार्ड रूम सहित बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया तथा बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष के ड्यूटीरत कर्मचारियों को हर घंटे अलग-अलग क्षेत्रों के पटवारी सरपंच, पंचायत सचिव, कोटवार से संपर्क कर बारिश की स्थिति नदी नाले में पानी का स्तर के बारे में जानकारी लेने का निर्देश दिया। वहीं किसी भी क्षेत्र से बाढ़ आपदा की सूचना पर संबंधित क्षेत्र में तत्काल बचाव एवं राहत के लिए त्वरित दल भेजने अधिकारियों को सूचित करने की समझाईश दी। कलेक्टर श्री सोनी ने इस मौके पर नक्शा-खसरा, बी-वन लेने आये खेतरपाल निवासी किसान मंगलराम बघेल एवं मंगतूराम मंडावी से रूबरू होकर खेती किसानी के बारे में पूछा। उन्होंने जपद पंचायत केशकाल में मनरेगा के तहत् संचालित कार्यों, पेंशन भुगतान की स्थिति, स्वच्छ भारत मिशन मिशन के अंतर्गत सेग्रीगेशन शेड निर्माण के बारे में जानकारी ली तथा हर सप्ताह एक दिन मनरेगा एजेंसियों की बैठक में कार्य प्रगति की समीक्षा कर भुगतान की जानकारी लेने के निर्देश दिये। कलेक्टर  ने नगर पंचायत केशकाल में पेंशन भुगतान, राशन कार्ड प्रदाय, प्रधानमंत्री आवास निर्माण की जानकारी ली। वहीं नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों के बारे में चर्चा करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे नाली निर्माण हेतु आवश्यक पहल करने भरोसा दिलाया। उन्होन केशकाल में बायपास सड़क जायजा लिया और सड़क किनारे जल भराव को मद्देनजर रखते हुए पानी की समुचित निकासी हेतु तीन स्थानों पर 24 जुलाई तक पाईप लगाये जाने के निर्देश ठेकेदार को दिए।
कलेक्टर  ने फरसगांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर उपचारार्थ भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य, दवाई की सुलभुता तथा सर्पदंश के उपचार हेतु एंटी वेनम की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली तथा कोविड टीकाकरण में अद्यतन प्रगति लाने हेतु गंभीरता से कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने नगर पंचायत में पेंशन भुगतान, राशनकार्ड प्रदाय सहित विकास कार्यों की जानकारी ली।


कलेक्टर  ने जनपद पंचायत फरसगांव में मनरेगा के रोजगारमूलक कार्यों में कार्यरत श्रमिकों एवं मजदूरी भुगतान, पेंशन भुगातान एवं राशन कार्ड प्रदाय के बारे में पूछा और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की गतिविधियों को बेहतर ढंग से क्रियांवित करने के निर्देश दिये। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय तथा तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान ई-कोर्ट में दर्ज प्रकरणों के आनलाईन निराकरण स्थिति का अवलोकन किया। वहीं भूईयां शाखा, नायब नाजिर शाखा एवं कानूनगो शाखा का जायजा लिया और पटवारियों के वेतन, कोटवारों को मानदेय भूगतान की जानकारी ली। उन्होंने मार्डन रिकार्ड रूम में नक्शा-बटांकन कार्य कर रहे पटवारियों से चर्चा करते हुए उन्हें नियमित रूप से मुख्यालय मे रहने सहित बाढ़ आपदा की स्थिति पर सतत् निगरानी रखे जाने और सरपंच, पंचायत सचिव एवं कोटवारों से संपर्क कर बारिश की स्थिति, किसानों को खाद बीज की सुलभता, प्राकृतिक आपदा पीड़ितों की मद्द करने की समझाईश दी। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत प्रेम प्रकाश शर्मा, एसडीएम केशकाल शंकर लाल सिन्हा, एसडीएम फरसगांव श्रीमती सीमा ठाकुर तथा संबंधित तहसीलदार, सीईओ जनपद पंचायत, सीएमओ एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement