Ghansyam Sharma / Mon, Nov 10, 2025 / Post views : 174
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिले में चल रहे निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान का निरीक्षण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने किया। कलेक्टर ने आलबेड़ापारा में बीएलओ से कार्य की प्रगति की जानकारी ली और सत्यापन कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एक मतदाता के घर पहुंचकर सीधा संवाद किया तथा बीएलओ द्वारा गणना पत्रक वितरण और बीएलओ एप में जानकारी भरने की प्रक्रिया का अवलोकन किया।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, एडीएम चित्रकांत चार्ली ठाकुर, एसडीएम अजय उरांव और तहसीलदार मनोज रावटे उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान 4 दिसंबर 2025 तक चलेगा, जिसका उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन, त्रुटिरहित और सटीक बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन