Ghansyam Sharma / Tue, Jun 21, 2022 / Post views : 158
एडका बालक आश्रम का किया निरीक्षण
कोंडागांव/नारायणपुर/ पत्रिका लुक।
कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने आज अपने सघन दौरा कार्यक्रम के तहत् नारायणपुर जिले के नवसर्वेक्षित गांव कुमगाँव पहुचे। कलेक्टर रघुवंशी को देख नवसर्वेक्षित गाँव के ग्रामीण काफी उत्साहित नजर आए, क्योंकि गांव तक अब रोड बन गया। कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी लगातार नवसर्वेसक्षित गांव का निरीक्षण कर ग्रामवासियों को अब शासन की योजनाओं से जोड़ रहे हैं। गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ा जा रहा है।
कुमगांव एवं एडका के देवगुड़ी का होगा उन्नयन, गांव में लगेंगे सोलर लाइट एवं सोलर पंप
कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी नवसर्वेसक्षित गांव कुमगांव पहुँचे इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों के साथ कुमगांव को घूम कर देखा। उन्होंने देवगुड़ी उन्नयन एवं हाई मास्ट लाइट लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने गांव में पेयजल हेतु सोलर ड्यूल पम्प लगाने कहा। एकडा देवगुड़ी का भी उन्नयन कार्य तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए। एडका देवगुड़ी प्रांगण में पेवर ब्लाक, हाई मास्ट लाइट लगाने के निर्देश दिए।
एडका बालक आश्रम का किया निरीक्षण
कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने आज एडका आश्रम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम में छात्रों की दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने आश्रम में बिजली, पेयजल, शौचालय, बच्चों के बेड आदि के बारे में पूछा। कलेक्टर ने कहा कि आश्रम परिसर में खाली स्थान में किचन गार्डन बनाने के निर्देश दिए। आश्रम में मरम्मत कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन