Ghansyam Sharma / Thu, Apr 24, 2025 / Post views : 181
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के साथ कोंडागांव में निर्माणाधीन बायपास मार्ग का निरीक्षण किया तथा शेष कार्य को समय सीमा निर्धारित करते हुए जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने कहा कि शहर में बढ़ते यातायात दबाव और सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए बायपास मार्ग का समय पर निर्माण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ठेकेदार को निर्देश
दिए कि सभी आवश्यक मशीनरी और मानव संसाधनों बढ़ाते हुए कार्य में तेजी लाएं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने लगभग 8.89 किलोमीटर लंबाई वाले बायपास मार्ग सहित सभी पुल-पुलियों का भी गहन अवलोकन किया और मजदूर की संख्या बढ़ाते हुए बचे हुए सभी कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर, एस.डी.एम. अजय उरांव तथा लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता उपस्थित थे।
सोत्र prokgn
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन