Ghansyam Sharma / Tue, Aug 16, 2022 / Post views : 173
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक
कोंडागांव पत्रिका लुक।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणाओं का अमल सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जाये। इस दिशा में जिला स्तर से संबंधित कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाये। वहीं राज्य स्तर से सम्बन्धित घोषणाओं के कार्यान्वयन हेतु प्रेषित प्रस्तावों पर स्वीकृति की दिशा में समन्वय कर आवश्यक पहल किया जाये। जिले में राज्य शासन की फ्लेगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन में उपलब्धि हासिल करने हेतु बेहतर कार्य किया जाये। इस ओर सम्बन्धित विभागों के द्वारा समन्वित रूप से ध्यान केन्द्रीत किया जाये। उक्त निर्देश कलेक्टर दीपक सोनी ने कलेक्टोरेट में आयोजित समय-सीमा की बैठक के दौरान अधिकारियों को दिये।
कलेक्टर दीपक सोनी ने बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के घोषणाओं के क्रियान्वयन प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को हरेक घोषणाओं का अमल शीघ्र सुनिश्चित करने कहा। उन्होने इस ओर नियमित रूप से मानिटरिंग कर कार्यों को पूर्ण किये जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर सोनी ने जिले में राज्य शासन की फ्लेगशिप योजनाओं नरवा-गरवा, घुरवा एवं बाड़ी, गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, ग्रामीण भूमिहीन मजदूर न्याय योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, श्री धन्वतरी सस्ती दवाई दुकान, स्वामी आत्मानंद अंग्रजी माध्यम स्कूल के सुचारू संचालन ईत्यादि की दिशा में योजनाबद्ध ढंग से कार्य किये जाने सहित उपलब्धि हासिल करने के निर्देश दिए। उन्होने एनीमिया मुक्ति के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने सहित स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग को समन्वय के साथ कार्य किये जाने के निर्देश दिए। वहीं मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं उपचार और मलेरिया उन्मूलन के लिए व्यापक पहल करने पर बल दिया। उन्होने कोविड टीकाकरण के लिए विभिन्न विभागों के मैदानी अमले तथा पंचायत पदाधिकारियों के सहयोग से लक्षित लोगों को कोविड टीका लगाये जाने कहा और इस दिशा में अपेक्षित प्रगति लाये जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सोनी ने जिले में अतिवर्षा के मद्देनजर किसानों की फसल क्षति का आंकलन करने के निर्देश दिए। वहीं प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्रकरणों को त्वरित प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होने जिले में हो रही अनवरत बारिश के मद्देनजर बाढ़ की स्थिति पर सतत् निगरानी रखे जाने कहा और सभी मैदानी अधिकारियों को मुख्यालय में रहकर सजगता के साथ दायित्व निर्वहन करने के निर्देश दिए। बैठक में आश्रम-छात्रावासों का निरीक्षण, स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्र प्रदाय, राजस्व प्रकरणों का नियत समयावधि में निराकरण आदि की बिन्दुवॉर समीक्षा की गयी। बैठक के दौरान डीएफओ उत्तर कोण्डागांव वनमंडल आरके जांगड़े, सीईओ जिला पंचायत प्रेम प्रकाश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और जिले में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर, एसडीएम, तहसीदार, सीईओ जनपद पंचायत तथा नगरीय निकायों के सीएमओ एवं बीएमओ, रेंज आफिसर मौजूद थे।
सूत्र- जिला जनसंपर्कसे प्रेसनोट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन