Ghansyam Sharma / Fri, Apr 10, 2026 / Post views : 179
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड के सुदूर ग्राम ईरागांव एवं चुरेगांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ईरागांव स्थित कन्या आश्रम शाला का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। छात्राओं से संवाद कर आवासीय सुविधाओं और भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली तथा शाला भवन निर्माण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बच्चों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
इसके बाद स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण करते हुए दवाइयों की उपलब्धता, प्रयोगशाला जांच सुविधाएं और प्रसव सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। प्री-मैट्रिक बालक आश्रम छात्रावास का निरीक्षण कर विद्यार्थियों के लिए बेहतर आवास और गुणवत्तापूर्ण भोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम आकांक्षा नायक, जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान, डीएमसी ईमल बघेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन