Ghansyam Sharma / Fri, Jan 26, 2024 / Post views : 164
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्टोरेट में झण्डा फहराया। उन्होंने इस अवसर पर अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर मनोज केसरिया, डिप्टी कलेक्टर अंकित चौहान सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी तथा कर्मचारीगण एवं स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन