Ghansyam Sharma / Tue, Feb 3, 2026 / Post views : 239
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने जिला कार्यालय के सभा कक्ष में समय-सीमा बैठक के बाद साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की मांगों एवं समस्याओं को सुना। जनदर्शन में विभिन्न विषयों से संबंधित बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। ग्राम मगेदा निवासी बसमन नेताम ने माकड़ी छात्रावास में पानी की समस्या का आवेदन दिया, जबकि ग्राम बनियागांव निवासी रामनाथ नेताम ने रेलवे परियोजना से प्रभावित भूमि के मुआवजे की मांग रखी। ग्राम बम्हनी निवासी दिनेश सिंह ठाकुर ने धान टोकन अवधि बढ़ाने की मांग की। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई तथा अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर उपस्थित
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन