Ghansyam Sharma / Wed, Dec 17, 2025 / Post views : 227
केशकाल । पत्रिका लुक ( नरेंद्र सेठिया)
केशकाल क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेने आज कलेक्टर कोंडागांव नूपुर राशि पन्ना ने स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य से जुड़े सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर कार्य की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की।
निरीक्षण के समय बिजली विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) विभाग, अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) केशकाल, तह
सीलदार, पुलिस विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने निर्माणाधीन सड़क के साथ-साथ बनाए गए डायवर्जन रोड का भी निरीक्षण किया और यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक जानकारी ली।
अधिकारियों द्वारा बताया गया कि सड़क निर्माण कार्य के कारण 21 दिसंबर से 28 दिसंबर तक यातायात को डायवर्ट किया जाएगा। इस पर कलेक्टर ने पुलिस विभाग एवं एसडीएम केशकाल को स्पष्ट निर्देश दिए कि वैकल्पिक मार्गों की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि डायवर्जन मार्गों पर संकेतक बोर्ड, बैरिकेडिंग और यातायात नियंत्रण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सड़क निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जानकारी ली और ठेकेदार, एनएच विभाग के एसडीओ तथा संबंधित कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क की गुणवत्ता मजबूत, टिकाऊ और मानकों के अनुरूप होनी चाहिए, ताकि भविष्य में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के दौरान यदि किसी विभाग को किसी प्रकार की समस्या या तकनीकी बाधा आती है, तो इसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दी जाए, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके और कार्य तय समय-सीमा में पूरा हो।
अंत में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने नगर पंचायत केशकाल, बिजली विभाग, एनएच विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन