Thu, 22 Oct 2026
Breaking News
केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ |

: मक्का प्रोसेसिंग प्लांट में कलेक्टर,अधिकारी-कर्मचारी तथा पंचायत पदाधिकारी ,पत्रकारों एवं ग्रामीणों ने किया श्रमदान

Ghansyam Sharma / Fri, Jan 20, 2023 / Post views : 155

Share:

कोण्डागांव। पत्रिका लुक
प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप जिले के कोकोड़ी में मक्का प्रसंस्करण पर आधारित राज्य का पहला एथेनाॅल प्लांट अब मूर्त रूप ले रहा है। उक्त मक्का प्रसंस्करण प्लांट को आगामी जून 2023 तक पूर्ण किये जाने का लक्ष्य निर्धारित कर अधिकांश निर्माण कार्यों को द्रुत गति से संचालित किया जा रहा है। शुक्रवार को इस मक्का प्रसंस्करण प्लांट निर्माण में कलेक्टर  दीपक सोनी सहित जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों तथा पंचायत पदाधिकारियों, पत्रकारों और ग्रामीणों ने स्वस्फूर्त श्रमदान कर इस महत्ती प्लांट के निर्माण में अपना योगदान दिया। इस दौरान सभी ने श्रमिकों के साथ कांक्रीटीकरण एवं रेत-मुरम फिलिंग कर उनका हाथ बंटाया और उत्साहवर्धन किया।
कोकोड़ी स्थित निर्माणाधीन मक्का प्रसंस्करण प्लांट में शुक्रवार को सुबह से ही एक अलग नजारा परिलक्षित हुआ जब कलेक्टर दीपक सोनी, सीईओ जिला पंचायत  प्रेम प्रकाश शर्मा सहित जिला प्रशासन के सभी अधिकारी-कर्मचारियों और पंचायत पदाधिकारियों, पत्रकारों एवं ग्रामीणों ने फावड़ा, बेलचा एवं घमेला पकड़ उत्साहपूर्वक श्रमिकों के कार्य में हाथ बंटाकर इन श्रमवीरों की भावनाओं के प्रति धन्यवाद प्रकट किया। इस मौके पर आरंभ में सभी लोगों को सेक्शनवाॅर समूह बनाकर उन्हे कार्य आबंटित किया गया और सभी ने पूरे लगन के साथ श्रमदान में सक्रिय सहभागिता निभाया।
जिले के विकास में मील का पत्थर साबित होगा मक्का प्रसंस्करण प्लांट
इस अवसर पर कलेक्टर दीपक सोनी ने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि आज सुबह से ही इतनी अधिक संख्या में अधिकारी-कर्मचारी, क्षेत्र के जनप्रतिनिधी, पत्रकार एवं ग्रामीणजन उपस्थित होने सहित उत्साहपूर्वक श्रमदान में योगदान देकर मक्का प्रसंस्करण प्लांट निर्माण में पूरी मेहनत एवं लगन के साथ जुटे इन श्रमिकों के श्रम सहित विकास के अद्याोसंरचना निर्माण को मूर्त रूप देने की भावना को साधुवाद दिया है। जो इस अत्यंत महत्वपूर्ण मक्का प्रसंस्करण प्लांट को जल्द से जल्द पूरा करने की दिशा में सकारात्मक प्रयास है। उक्त मक्का प्रसंस्करण प्लांट जिले के मक्का उत्पादक किसानों के आर्थिक समृद्धि का द्वार खोलेगा, जिससे करीब 45 हजार किसान सीधे लाभान्वित होंगे। इसके साथ ही समीपस्थ अन्य जिले के मक्का उत्पादक किसानों के मक्का का प्रसंस्करण किया जायेगा। वहीं इस मक्का प्रसंस्करण प्लांट में क्षेत्र के लगभग 200 लोगों को सीधे रोजगार मिलेगा। इस दृष्टिकोण से यह मक्का प्रसंस्करण प्लांट जिले के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। राज्य शासन की इसी परिकल्पना के अनुरूप मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार इस मक्का प्रसंस्करण प्लांट को आगामी जून 2023 तक पूर्ण करने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध होकर पहल कर रही है।  इस दौरान क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य  बालसिंह बघेल एवं जनपद पंचायत सदस्य  घुड़न पोयाम ने मक्का प्रसंस्करण प्लांट के निर्माण को तेजी के साथ संचालित करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार का यह महत्वाकांक्षी प्लांट जिले के विकास में महत्ती भूमिका निभायेगा और अधिकाधिक किसानों एवं ग्रामीणों को आजीविका से जोड़ने में सहायक साबित होगा। इस मौके पर कोकोड़ी के सरपंच श्रीमती ललिता नेताम ने मक्का प्रोसेसिंग प्लांट निर्माण को मूर्त देने के लिए श्रमदान करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत प्रेम प्रकाश शर्मा सहित जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण और मक्का प्रसंस्करण प्लांट निर्माण से जुड़े एजेंसियों के प्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

सोत्र-pro कोण्डागांव।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement