Ghansyam Sharma / Tue, Jun 21, 2022 / Post views : 149
कोंडागांव/नारायणपुर, पत्रिका लुक।
भारत का सर्वाेच्च खेल, खेलो इंडिया 2021 का आयोजन बीते 4 जून से 14 जून 2022 तक हरियाणा के पंचकुला में किया गया। जिसमें नारायणपुर जिले की 12 सदस्यीय मलखम्ब टीम ने भी हिस्सा लिया, जिसमें मलखम्ब टीम ने कास्य और व्यक्तिगत स्पर्धा में पदक प्राप्त कर जिले और राज्य का नाम रौशन किया। नारायणपुर पहुंचकर मलखम्ब खिलाड़ियों ने आज कलेक्टोरेट में कलेक्टर ऋतुराज रघुंवशी से मुलाकात की। इस अवसर पर कलेक्टर ने इन सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और इनसे आत्मीय बातचीत की। कलेक्टर ने मलखम्ब खिलाड़ियों से अनुभव भी साझा किया। इस अवसर पर कोच श्री मनोज प्रसाद एवं जिला खेल अधिकारी अशोक उसेण्डी उपस्थित थे।

बता दें कि खेलो इंडिया 2021 में इस वर्ष खेलो इंडिया में 5 स्वदेशी खेल भी जोड़े गए हैं। जिसमें मल्लखंब खेल भी शामिल हैं। इस आयोजन में देश के 25 खेलो के 8 हजार 500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सभी खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अपनी अनूठी छाप छोड़ी, जिसमे छत्तीसगढ़ मल्लखंब में शामिले 12 खिलाडियों में 6 बालक मास्टर मोनू नेताम, मानू ध््राुव, मंगडू पोडियाम, संतोष शोरी, राकेश कुमार वरदा और अखिलेश कुमार शामिल है। इसी प्रकार बालिकाओं में कुमारी सरिता पोयाम, जयंती कचलाम, मोनिका पोटाई, दुर्गेश्वरि कुमेटी, संताय पोटाई और डिम्पी सिंह शामिल है। इस प्रतियोगिता में सरिता पोयाम ने ऑल राउंड व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा - 1 स्वर्ण पदक, रोप मल्लखंब प्रतिस्पर्धा - 1 कांस्य पदक, मोनू नेताम ऑल राउंड व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा - 1 रजत पदक, पोल मल्लखंब प्रतिस्पर्धा - 1 रजत पदक, टीम चौंपियनशिप बालक वर्ग - 1 कांस्य पदक बालिका वर्ग - 1 कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है।
बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स अंडर 18 में पहली बार में ही टीम चौंपियनशिप में 1- 1कांस्य पदक जीता । वही व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में बालिका वर्ग में ओरछा ग्राम निवासी सरिता पोयाम ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग में नारायणपुर के मोनू नेताम ने व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में रजत प्राप्त कर दित्तीय स्थान पर रहे। हमारे छत्तीसगढ़ के इन 12 खिलाड़ियों में 10 खिलाड़ी अबूझमाड़ नारायणपुर के है, जिन्होंने आज अपने दम खम का परिचय सम्पूर्ण राष्ट्र को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन