Ghansyam Sharma / Thu, Apr 2, 2026 / Post views : 203
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने मर्दापाल तहसील अंतर्गत स्वास्थ्य केन्द्रों एवं आश्रम छात्रावासों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
ग्राम चेमा के उप स्वास्थ्य केन्द्र में सेवाओं की समीक्षा करते हुए भवन मरम्मत के निर्देश दिए गए। साथ ही उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। आंगनबाड़ी केन्द्र में स्वच्छता बनाए रखने और भोजन निर्माण के लिए गैस सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
लखापुरी स्वास्थ्य केन्द्र में दवाइयों की उपलब्धता की समीक्षा की गई तथा सभी गर्भवती महिलाओं का समय पर एएनसी पंजीयन सुनिश्चित करने को कहा गया। परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
मर्दापाल स्थित बाल आश्रम कड़ेनार में आवासीय व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। इस दौरान जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन