Ghansyam Sharma / Mon, May 9, 2022 / Post views : 139
नारायणपुर पत्रिका लुक।
कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने आज नारायणपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कुमागांव में निर्माणाधीन सड़क एड़का से गोर्रा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बन जाने से नवसर्वेसक्षित गांव जुड़ जाएंगे। इस दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी द्वारा कार्य की लागत, कार्य पूर्ण होने की अवधि, कार्य मंे लगे श्रमिकों की संख्या, निर्माण सामग्री की उपलब्धता आदि की बारे में पूछा। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें, इसमें लापरवाही न करें। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरा करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन