Ghansyam Sharma / Wed, Jul 12, 2023 / Post views : 163
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कलेक्टर दीपक सोनी ने शासन द्वारा मितानीनों के मानदेय वृद्वि का आदेश सौंपा। बुधवार को कलेक्टर कक्ष में भेंट करने पहुंची मितानीनों को दीपक सोनी ने मानदेय वृद्धि पर बधाई दी। उन्होंने इस अवसर पर मितानीनों से दवाइयों की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मलेरिया पर नियंत्रण के लिए लोगों को मच्छरदानी के उपयोग के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होंने इसके साथ ही गर्भवती माताओं, महिलाओं और किशोरी बालिकाओं को एनीमिया से मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे एनीमिया मुक्त कोंडागांव अभियान के तहत एनीमिया जांच को भी सफल बनाने की अपील की। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व मितानीन कार्यक्रम के जिला समन्वयक बसंत कुमार जैन सहित मितानीन संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन