Ghansyam Sharma / Fri, May 2, 2025 / Post views : 178
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की। कलेक्टर ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सभी स्वास्थ्य केंद्रों को पूर्ण रूप से कार्यशील बनाए रखने पर जोर दिया और मरम्मत या नए भवन की आवश्यकता वाले केंद्रों की जानकारी शीघ्र प्रस्तुत करने को कहा। बैठक में जिले के स्वास्थ्य केंद्र भवनों की स्थिति, स्टॉफ के संख्या और आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने लो बर्थ वेट, मातृ मृत्यु दर और स्टिल बर्थ पर चिंता व्यक्त करते हुए इन्हें न्यूनतम स्तर पर लाने हेतु ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने बीएमओ को मातृ मृत्यु दर को कम करने की दिशा में गंभीरता से प्रयास करने को कहा तथा मितानिनों की बैठक लेकर हाई रिस्क मामलों की समय पर पहचान और रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कोई भी स्वास्थ्य केंद्र निर्धारित समय के दौरान बंद न हो। कलेक्टर ने शिशु मृत्यु के प्रत्येक प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के तहत शेष लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड शीघ्र जारी करने और एएनसी पंजीयन की स्थिति पर नियमित फॉलोअप के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने सभी को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने और सभी कार्यकर्ताओं को मुख्यालय में रहने की सख्त हिदायत दी तथा मुख्यालय में उपस्थित नहीं पाए जाने पर कार्यवाही के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक भावना महलवार, सिविल सर्जन डॉ. आर सी ठाकुर सहित सभी विकासखंड चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व चिकित्सक उपस्थित थे।
सोत्रprocg
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन