Sat, 24 Oct 2026
Breaking News
न आधार, वोटर आईडी, राशन कार्ड; पहचान के लिए भटक रहा : आदिवासी रातूराम के पास नहीं पहचान के दस्तावेज, प्रशासन से मदद की गुहार | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन : राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रहे उपस्थित, मांझी-चालकी से संवाद कर जानीं समस्याएं और सुझाव | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मां दंतेश्वरी मंदिर में की : राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी रहे उपस्थित, देश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | न आधार, वोटर आईडी, राशन कार्ड; पहचान के लिए भटक रहा : आदिवासी रातूराम के पास नहीं पहचान के दस्तावेज, प्रशासन से मदद की गुहार | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन : राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रहे उपस्थित, मांझी-चालकी से संवाद कर जानीं समस्याएं और सुझाव | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मां दंतेश्वरी मंदिर में की : राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी रहे उपस्थित, देश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | न आधार, वोटर आईडी, राशन कार्ड; पहचान के लिए भटक रहा : आदिवासी रातूराम के पास नहीं पहचान के दस्तावेज, प्रशासन से मदद की गुहार | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन : राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रहे उपस्थित, मांझी-चालकी से संवाद कर जानीं समस्याएं और सुझाव | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मां दंतेश्वरी मंदिर में की : राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी रहे उपस्थित, देश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार |

: कलेक्टर का आदेश जिला अस्पताल में शिकायत एवं सुझाव पेटी,शिकायत की SDM करेंगे जांच

Ghansyam Sharma / Sat, Jul 16, 2022 / Post views : 141

Share:


प्रतिदिन जिला अस्पताल में तहसीलदार द्वारा चिकित्सकों की उपस्थिति की होगी जांच

कोंडागांव पत्रिका लुक।

शनिवार को कलेक्टर दीपक सोनी ने जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के आपात चिकित्सा वार्ड, ओपीडी, आईपीडी, हमर लैब, जन औषधि केन्द्र, चिकित्सक कक्ष आदि का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में स्वच्छता का निरीक्षण करते हुए अस्पताल के खूले स्थानों से वर्षा के पानी के अस्पताल में भरने को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए एक सप्ताह के भीतर खूले स्थान पर डोम निर्माण के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त उन्होंने जिला अस्पताल के चिकित्सकों की बैठक आयोजित कर उन्हें आने वाले लोगों के साथ संवेदनशीलता से व्यवहार कर उन्हें बेहतर चिकित्सकीय सुविधाओं को देने हेतु प्रेरित करते हुए उनसे चिकित्सा हेतु आवश्यक उपकरणों की मांग एवं समस्याओं पर चर्चा की।


इस अवसर पर कलेक्टर ने सिविल सर्जन को अस्पताल में हर फ्लोर पर शिकायत एवं सुझाव पेटी की स्थापना के निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक ओपीडी एवं आईपीडी के मरीजों को चिकित्सकीय पर्ची के साथ फीडबैक फॉर्म देते हुए प्रत्येक मरीज से इसे भरवाया जाये साथ ही फॉर्म में मरीज का सम्पर्क नम्बर दर्ज कराना भी आवश्यक है। इन पेटियों में डाले गये फीडबैक पेटियों की पूरी जिम्मेदारी अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) की होगी। इन पेटियों को केवल एसडीएम द्वारा ही खोला जायेगा। पेटी में प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों का विस्तृत विवरण प्रत्येक मंगलवार को समय-सीमा बैठक में एसडीएम द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा एवं इस पर कार्यवाही भी की जायेगी।
अस्पताल में लगाया जायेगा चिकित्सकों का महीनेभर का रोस्टर
कलेक्टर ने जिला अस्पताल के चिकित्सकीय कक्षों एवं प्रवेश द्वार के निकट मरीजों की सुविधा हेतु पूरे माह में चिकित्सकों की ड्यूटी का रोस्टर तैयार कर चस्पा करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही स्थानीय तहसीलदार को प्रतिदिन जिला अस्पताल में जाकर प्रातः चिकित्सकों की उपस्थिति पंजी की जांच कर उसकी फोटो द्वारा वेरिफिकेशन करने एवं देरी से आने वाले चिकित्सकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने को कहा। आवश्यक चिकित्सकों, ऑडियोलॉजिस्ट, माइक्रो बायोलॉजिस्ट एवं अन्य चिकित्सकीय स्टॉफ की भर्ती हेतु विडियो कान्फ्रेंसिंग द्वारा साक्षात्कार कर भर्ती करने एवं सभी चिकित्सकों के कार्यों का मूल्यांकन कर कार्य में औसत प्रदर्शन करने वाले चिकित्सकों को हटाने को कहा। उन्होंने मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत् माकड़ी एवं विश्रामपुरी में मच्छरदानी वितरण की सराहना करते हुए स्थानीय सचिवों को इसके सत्यापन हेतु निर्देशित किया साथ ही उन्होंने बच्चों के टीकाकरण, कोविड टीकाकरण की स्थिति की भी समीक्षा की। ब्लड बैंक में खून की व्यवस्था हेतु उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी को सक्रिय कर स्थानीय युवाओं, अशासकीय संस्थाओं एवं सामाजिक समूहों को प्रेरित कर उनके माध्यम से ब्लड बैंक में यूनिट संख्या बढ़ाने को कहा। यहां उन्होंने चिकित्सा हेतु आये मरीजों से भी चर्चा की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रेमप्रकाश शर्मा, एसडीएम चित्रकांत चार्ली ठाकुर, तहसीलदार विजय मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ0 संजय बसाख, डीपीएम सोनल धु्रव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement