Ghansyam Sharma / Fri, Mar 27, 2026 / Post views : 181
कोण्डागांव । पत्रिका लुक
राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में घरेलू एलपीजी गैस, पेट्रोल, डीजल एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निगरानी व्यवस्था सुदृढ़ की गई है। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर खाद्य विभाग द्वारा जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसका दूरभाष क्रमांक 07786-242210 निर्धारित किया गया है।
प्रशासन द्वारा तहसील स्तर पर राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त समिति का भी गठन किया गया है। यह समिति जिले में घरेलू एलपीजी गैस एवं पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था तथा दैनिक आवश्यक वस्तुओं की नियमित समीक्षा करेगी। साथ ही घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग एवं अन्य दुरुपयोग के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन का उद्देश्य जिले में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना और किसी भी प्रकार की कमी या अनियमितता पर त्वरित कार्रवाई करना है। इसके लिए नियंत्रण कक्ष के माध्यम से आम नागरिक अपनी शिकायतें एवं समस्याएं दर्ज करा सकेंगे।
हालांकि, जारी आदेश में जिले में उपलब्ध एलपीजी, पेट्रोल व डीजल के वर्तमान स्टॉक अथवा उपलब्धता की वास्तविक मात्रा का उल्लेख नहीं किया गया है, जिससे आम जनता के बीच स्थिति को लेकर स्पष्टता नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन