Ghansyam Sharma / Thu, Apr 9, 2026 / Post views : 291
कोण्डागांव। पत्रिका लुक (सरला यक़दव)
त्रिपुरा प्रवास के दौरान कोंडागांव की विधायक लता उसेंडी ने पिलाक जिले के बोकाफा स्थित वेदांता पारा ग्राम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चुनाव प्रचार के तहत जनजातीय समुदाय के बीच पहुंचकर लोगों से जनसंपर्क किया और उनकी समस्याओं व जीवनशैली को समझा।
दौरे के दौरान विधायक ने रियांग जनजाति की महिलाओं से मुलाकात कर उनके पारंपरिक हस्तशिल्प एवं आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने अमीना रियांग से भेंट की, जो पुरुषों के लिए पारंपरिक पोशाक तैयार करती हैं। वहीं नमिता रियांग से भी मुलाकात की, जो महिलाओं के लिए “रिंगनीई” पोशाक बनाती हैं। विधायक ने दोनों शिल्पकारों के कार्य की सराहना की।

महिलाओं ने बताया कि पोशाक निर्माण के लिए उन्हें राज्य सरकार से धागे व अन्य सामग्री मिलती है, जिससे उन्हें काम में सुविधा होती है। साथ ही पीएम जनमन योजना सहित अन्य योजनाओं से भी उन्हें लाभ मिल रहा है।
इसके अतिरिक्त, विधायक ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भी संवाद किया, जो पारंपरिक व्यंजन बनाकर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। इस अवसर पर स्थानीय महिलाओं ने पारंपरिक पोशाक एवं व्यंजन भेंट कर विधायक का स्वागत किया, जिस पर उन्होंने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन