Ghansyam Sharma / Sat, Dec 28, 2024 / Post views : 164
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी जिला परिषद कोंडागांव के द्वारा 100 वां स्थापना दिवस जिले के माकडी ब्लॉक के अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बालोण्ड में मनाया गया। इस दौरान सीपीआई के सदस्यों व कार्यकताओं ने पार्टी का हंसिया हथौड़ा निशान वाले लाल झंडे को फहराया और लाल सलाम के नारों के साथ सलामी दिया। वहीं मौके पर उपस्थित जनों को सी.पी.आई. और लाल झंडे के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की स्थापना 26 दिसम्बर 1925 को कानपुर में हुई थी। अपनी स्थापना के साथ ही भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर लगातार भारत में सच्चे लोकतंत्र की स्थापना के लिए संघर्षरत है। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के संघर्षों का ही परिणाम है कि आज देश में मजदूर, किसान, महिलाओं व अन्य मेहनतकश लोगों को उनके अधिकार प्राप्त हो रहे हैं। वर्तमान में पूंजीवादी सरकार की स्थापना से देश की संप्रभुता व लोकतंत्र वह संविधान को खतरा बना हुआ है। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी ही देश के आमजनों को उनकी परेशानियों, समस्याओं, षोशण तथा अन्याय से मुक्ति दिला सकती है। बस्तर संभाग में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के संघर्षों का इतिहास रहा है। कार्यक्रम में का.जयप्रकाश नेताम, का.बिसम्बर मरकाम, का.दिनेश मरकाम, दुबेश मरकाम, सरादू मरकाम, बोगा मरकाम, धनीराम मरकाम, दीपेश मरकाम, झगडू मरकाम, कृष्ण मरकाम, विष्णु मरकाम, कुमार मण्डावी, मानसिंह मण्डावी, महाजन मरकाम आदि कम्युनिस्ट उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन