Ghansyam Sharma / Tue, Apr 22, 2025 / Post views : 186
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
समय का पहिया चलता रहा, और एक अध्याय ने दूसरे अध्याय को सौंप दी अपनी जगह… ऐसा ही एक यादगार दिन रहा सोमवार, जब संकुल स्रोत केंद्र जामकोटपारा के प्रांगण में सेवा, समर्पण और सम्मान के भावों से सजा एक गरिमामयी विदाई सह सम्मान समारोह संपन्न हुआ। यह अवसर था उन शिक्षकों को भावभीनी विदाई देने का, जिन्होंने अपने संपूर्ण जीवन को शिक्षा के नाम समर्पित किया। संकुल प्राचार्य दिनेश शुक्ला, प्रधान अध्यापक, नीलकंठ शार्दुल, श्रीमती अनिता यादव एवं जानसिंग नेताम को उनकी वर्षों की सेवा के लिए नमन करते हुए संकुल परिवार ने अश्रुपूरित नेत्रों से विदाई दी। साथ ही, अपने कर्मपथ पर एक नई ऊंचाई की ओर अग्रसर शिक्षिकाएं — श्रीमती विद्या गनवीर, श्रीमती रामेश्वरी बघेल एवं श्रीमती भुनेश्वरी देवांगन को पदोन्नति प्राप्ति पर हार्दिक शुभकामनाओं सहित सम्मानित किया गया। इस प्रेरणादायी आयोजन को सफल बनाने में संकुल प्राचार्य शांतिलाल सलाम एवं सी.ए.सी. महावीर सलाम का कुशल मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित शीतल कोर्राम एवं डॉ. सी.के. हिरवानी ने अपने विचारों से सभा को संबोधित किया और शिक्षकों की भूमिका को समाज का आधार स्तंभ बताया। इस समारोह की आत्मीयता उस समय और गहराई जब सेवानिवृत्त शिक्षकों के परिजनों ने अपनी उपस्थिति से आयोजन को और भी भावनात्मक बना दिया। विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने इसे एक सजीव स्मृति में बदलने के लिए तन-मन से योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में शिक्षक साथियों ने स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। भावुक क्षणों में विदाई के शब्दों ने सभी की आंखें नम कर दीं, पर दिलों में आभार और स्नेह की गूंज लंबे समय तक बनी रहेगी।
सोत्र-markndekgn
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन