Ghansyam Sharma / Wed, Oct 15, 2025 / Post views : 212
कोण्डागांव। पत्रिका लुक (सरला यादव)
ग्राम पंचायत सितली, जनपद पंचायत कोण्डागांव में आज ‘त्रिस्तरीय पंचायत पदाधिकारियों का सम्मेलन एवं कार्यशाला’ तथा छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोंडागांव विधानसभा की विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लता उसेंडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
इस अवसर पर मनरेगा हितग्राहियों का ई-केवाईसी किया गया तथा बस्तर ओलम्पिक के लिए खिलाड़ियों का पंजीयन भी संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य नंदकुमार राठौर, जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सहित क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विधायक लता उसेंडी ने ग्रामवासियों को बस्तर ओलम्पिक में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया और अधिक से अधिक खिलाड़ियों को पंजीयन कराने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई। इस आयोजन में सीतली, पल्ली, चिलपुटी, भोगड़ी, लेमड़ी, चिपावंड, बीरगांव , डोंगरीगुड़ा और पलारी से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन