Ghansyam Sharma / Sun, Apr 5, 2026 / Post views : 134
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
राज्य शासन की पुनर्वास नीति के तहत कोंडागांव जिले में पुनर्वासित व्यक्तियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सार्थक पहल की जा रही है। जिले में 48 पुनर्वासित व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ देने के साथ कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
असिस्टेंट शटरिंग कारपेंटर, गार्डनर, वाहन मेकेनिक, इलेक्ट्रिशियन और सिलाई-कढ़ाई जैसे रोजगारोन्मुखी ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब तक 38 लोगों को प्रशिक्षित किया जा चुका है, जबकि वर्तमान में 10 लोग लाईवलीहुड कॉलेज में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
मड़हो बाई कोर्राम और हाड़ोबाई सोडी ने बताया कि वे सिलाई सीखकर स्वयं का रोजगार शुरू करेंगी। वहीं मोहन कोर्राम भी प्रशिक्षण लेकर नया जीवन शुरू करना चाहते हैं।
शासन द्वारा आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से पुनर्वासित व्यक्तियों को मुख्यधारा में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन