Ghansyam Sharma / Sun, Oct 5, 2025 / Post views : 187
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोण्डागांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय करन ने लता उसेंडी द्वारा किए गए पुनः भूमिपूजन पर कड़ा اعتراض जताया है। उन्होंने बताया कि Junapani–पहुँच मार्ग (562.06 लाख, 4.50 किमी) एवं मालाकोट–किबईबालेंगा मार्ग (667.57 लाख, 3 किमी) का भूमिपूजन पहले ही दिनांक 24/09/2023 को तत्कालीन विधायक मोहन मरकाम एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किया जा चुका है। इसके बावजूद आज लता उसेंडी द्वारा पुनः भूमिपूजन करना “झूठा श्रेय लेने” जैसा है।
संजय करन ने कहा कि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम की जानकारी नहीं देना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। पूर्व भूमिपूजन में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के नाम बोर्ड पर अंकित थे, जबकि आज के कार्यक्रम में उनका उल्लेख नहीं है, जो निर्वाचित प्रतिनिधियों का अपमान है। कांग्रेस इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी और भविष्य में इस मुद्दे पर प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि जनता ने लता उसेंडी को विकास के लिए चुना है, इसलिए नए कार्य करने चाहिए, न कि पहले किए गए कार्यों का पुनः भूमिपूजन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन