Ghansyam Sharma / Mon, Jan 23, 2023 / Post views : 159
ऑडिटोरियम में पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने की कार्यक्रम की शुरूआत
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण की शुरुवात कोंडागाँव विधानसभा से की कोंडागाँव के ऑडिटोरियम में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुवात छग प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह विधायक कोंडागाँव मोहन मरकाम ने पार्टी के ध्वज आरोहण के साथ कि जिसके पश्चात ऑडिटोरियम के हाल में महात्मा गांधी जी के छायाचित्र पे पुष्पहार अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर व छग के राजगीत के गायन के पश्चात कार्यक्रम की विधिवत शुरुवात की गई जिसके पश्चात प्रथम दिवस के प्रथम सत्र के प्रशिक्षक छग प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी डॉ चंदन यादव व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी के संसदीय सलाहकार कैबिनट मंत्री दर्जा प्राप्त विनोद वर्मा जी ने अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया और देश की आजादी में कांग्रेस की भूमिका कांग्रेस के नेताओ के द्वारा दिये गए बलिदान को विस्तार से बताया साथ ही कांग्रेस की स्थापना से लेकर कांग्रेस के द्वारा देश के विकास के लिए किए गए योगदान को विस्तार से बताया उसपर प्रकाश डाला वही मुख्यमंत्री जी के सलाहकार राजेश तिवारी जी ने संगठन के ढांचे की मजबूती कैसे हो कैसे बूथ स्तर से लेकर सांगठनिक मजबूती के लिए कार्य किया जाए इस कि जानकारी प्रदाय करी प्रशिक्षण के इस सत्र में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री प्रशासनिक रवि घोष जिला प्रभारी यशवर्धन राव आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा अखिल भारतीय कांग्रेस आईटी सेल कोऑर्डिनेटर आयुष पांडे जी विनयशील जी कोंडागाँव विधानसभा के समस्त बूथ के बूथ प्रभारी सेक्टर जोन प्रभारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी महिला कांग्रेस सेवा दल युवा कांग्रेस के पदाधिकारी सहित आदि उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन