Ghansyam Sharma / Fri, May 15, 2026 / Post views : 57
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों को लेकर कांग्रेस ने प्रेसवार्ता आयोजित कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री की हालिया अपील से जनता को राहत नहीं, बल्कि परेशानी बढ़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को उर्वरक कम उपयोग करने, लोगों को वर्क फ्रॉम होम अपनाने और महिलाओं को गैस व खाद्य तेल की खपत घटाने की सलाह दी जा रही है, जबकि आम जनता पहले से महंगाई की मार झेल रही है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में पेट्रोल-डीजल, गैस और आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़े हैं, जिससे आम आदमी कर्जदार हो रहा है। बस्तर और सरगुजा सहित कई क्षेत्रों में डीजल-पेट्रोल की कमी से लोग परेशान हैं। प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष रवि घोष सहित कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन