Ghansyam Sharma / Sun, Mar 30, 2025 / Post views : 174
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष बुधराम नेताम ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं पर हो रही सीबीआई और ईडी की कार्रवाई को प्रतिक्रिया देते हुए उनकी की जुबान फिसली उन्होंने कहा कि हम (कांग्रेस) के लोग 'दूध से धुले' नहीं हैं, लेकिन उनके (भाजपा) के लोग बहुत कुछ गलत कर रहे हैं। नेताम ने सवाल उठाया कि कार्रवाई केवल कांग्रेस के लोगों के खिलाफ ही क्यों हो रही है? उन्होंने कहा कि अगर न्याय एकतरफा हो रहा है, तो यह गलत है और भाजपा के लोगों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए यदि उनके खिलाफ भी आरोप हैं। आपको बतादें की पूर्व में कांग्रेस के द्वारा सीबीआई के कार्रवाही के खिलाफ बस स्टैंड कोण्डागांव में सीबीआई का पुतला दहन के दौरान मीडिया को बयान देने को दौरान कही थी।
वही छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियां सक्रिय हैं। हाल ही में, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर और भिलाई स्थित आवासों पर महादेव सट्टा ऐप मामले में सीबीआई ने छापेमारी की थी। इससे पहले, ईडी ने कथित शराब घोटाले को लेकर भी कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर कार्रवाई की थी। कांग्रेस पार्टी इन कार्रवाइयों को राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित बता रही है और केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन भी किए हैं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है।
देखें वीडियो---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन