Ghansyam Sharma / Sat, Apr 19, 2025 / Post views : 175
कांग्रर्दियों का आरोप 20 घण्टे के बाद भी नहीं हुई FIR
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोंडागांव जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के किसान सोशल मीडिया प्रभारी पुरेन्द्र कौशिक की कार से हुई दुर्घटना में कांग्रेस के विधानसभा उपाध्यक्ष हेमन्त भोयर की मौत के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। यह हादसा 18 अप्रैल की देर शाम को हुआ था, लेकिन 20 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है।
थाने में हंगामा, एफआईआर की मांग
कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण बड़ी संख्या में थाने पहुंचे और हंगामा किया। उनका आरोप है कि पुलिस राजनीतिक दबाव में काम कर रही है और अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। इस दौरान पूर्व मंत्री मोहन मरकाम भी मौके पर पहुंचे और एफआईआर की कॉपी की मांग की।
शव के साथ धरने की तैयारी
पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन भाजपा नेताओं के दबाव में काम कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि 20 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी शव को ले जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो वे शव के साथ धरने पर बैठेंगे।
गिरफ्तार, लेकिन एफआईआर नहीं
फिलहाल पुलिस ने भाजपा नेता पुरेन्द्र कौशिक को हिरासत में ले लिया है, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि यह मात्र एक हादसा नहीं, बल्कि जानबूझकर की गई हत्या है।
सियासी गरमाहट तेज
इस पूरे घटनाक्रम ने जिले की राजनीति को गरमा दिया है। कांग्रेस इस मामले को साजिश बता रही है, वहीं भाजपा की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
पीएम के बाद होगा FIR पुलिस
कौशलेंद्र पटेल एडिशनल एसपी कोंडागांव ने बताया कि 18 अप्रैल 2025 को एक कांग्रेसी नेता की कर एक्सीडेंट में मौत हो गई हैं। परिवार वालों का आरोप है कि उनकी हत्या की गई है ।आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है पोस्टमार्टम के बाद फिर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन