Ghansyam Sharma / Sat, Apr 25, 2026 / Post views : 74
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कांग्रेस ने महिला आरक्षण को लेकर भाजपा पर दुष्प्रचार का आरोप लगाया है। पूर्व विधायक सिहावा लक्ष्मी ध्रुव ने 25 अप्रैल शनिवार को रेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन बिल लाने की कोशिश कर रही थी और जनता को भ्रमित कर रही है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 संसद के दोनों सदनों से पारित होकर कानून बन चुका है, फिर भी इसे लागू नहीं किया जा रहा।
ध्रुव ने सवाल उठाया कि जब यह कानून लागू किया जा सकता है तो सरकार परिसीमन का इंतजार क्यों कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि 16 अप्रैल 2026 को लाए गए प्रस्ताव में महिला आरक्षण का सीधा संबंध नहीं था, बल्कि लोकसभा सीटों को बढ़ाकर 850 करने और परिसीमन के जरिए राजनीतिक लाभ लेने की मंशा थी।
उन्होंने कहा कि यदि सरकार चाहती तो वर्तमान सीटों पर ही 33 प्रतिशत आरक्षण लागू कर सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। कांग्रेस का कहना है कि जनगणना और नए आंकड़ों के आधार पर ही परिसीमन होना चाहिए, न कि पुराने आंकड़ों पर।
कांग्रेस ने यह भी दोहराया कि महिलाओं को पंचायत और नगरीय निकायों में आरक्षण दिलाने की शुरुआत उसके शासनकाल में हुई थी, जिससे आज लाखों महिलाएं जनप्रतिनिधि बनी हैं।
प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष रवि घोष, महामंत्री रितेश पटेल और शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र मौजूद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन