Ghansyam Sharma / Mon, Jul 13, 2026 / Post views : 54
राम मंदिर दान मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, जांच की मांग
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
अयोध्या स्थित राम मंदिर में दान से जुड़े कथित अनियमितताओं के मामले को लेकर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कांग्रेस भवन से रैली निकालते हुए गांधी चौक पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदर्शन कर निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद रैली वापस कांग्रेस भवन पहुंचकर समाप्त हुई।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि श्रद्धालुओं द्वारा भगवान श्रीराम को अर्पित दान से जुड़े मामले की पारदर्शी जांच होनी चाहिए। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि मामले की सच्चाई जनता के सामने लाई जानी चाहिए।
प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि घोष, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन