Ghansyam Sharma / Wed, Dec 17, 2025 / Post views : 231
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कल 18 दिसंबर 2025 गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय का घेराव करेगी। यह कार्यक्रम जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि घोष के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी को नई दिल्ली की कोर्ट द्वारा क्लीन चिट दिए जाने के बाद भी भाजपा द्वारा लगातार किए जा रहे राजनीतिक आरोपों के विरोध में यह घेराव किया जा रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को बदनाम करने का प्रयास कर रही है।
घेराव कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थकों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने भी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन