Ghansyam Sharma / Mon, Jul 11, 2022 / Post views : 158
कोंडागांव पत्रिका लुक।
कुरुद विधायक अजय चंद्राकर द्वारा छत्तीसगढ़ शासन मंत्री एवं कोंटा विधायक कवासी लखमा के खिलाफ अनर्गल बयानबा करने के विरोध में कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा रैली निकालकर बसस्टैंड में विधायक अजय चंद्राकर का पुतला दहन करते हुए जम कर नारे बाजी की। कांग्रेसियों ने कहा कि अजय चंद्राकर अपने बयान के लिए मंत्री कवासी लखमा से माफी मांगे साथ ही आदिवासी समाज का सम्मान करें अन्यथा कांग्रेस पार्टी आदिवासियों के सम्मान में उग्र प्रदर्शन को बाध्य होगी। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष झूमुक दिवान, महामंत्री गीतेश गाँधी, तरुण गोलछा, शकुर खान, कैलास पोयाम, बुधराम नेताम,रितेश पटेल सहित कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टिपदधिकारी मौजूद रहे।
केशकाल विधानसभा में भी कांग्रेसियों ने कुरुद विधायक अजय चंद्राकर द्वारा छत्तीसगढ़ शासन मंत्री कवासी लखमा के दिए गए बयान के गुस्साए कांग्रेसियों ने अजय चंद्राकर का पुतला जलाया गया । इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पार्टिपदधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन