Ghansyam Sharma / Thu, May 15, 2025 / Post views : 165
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोमैया को लेकर की गई अपमानजनक टिप्पणी पर कांग्रेस ने तीव्र प्रतिक्रिया दी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए मंत्री विजय शाह का पुतला दहन किया।
जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष झुमुकलाल दिवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने pwd के सामने व एसडीएम ऑफिस के पास एकत्र होकर नारेबाज़ी की और मंत्री विजय शाह के बयान की कड़ी निंदा की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि सेना देश की शान है, और किसी भी नेता को देश के वीर सैनिकों का अपमान करने का अधिकार नहीं है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मंत्री विजय शाह का यह बयान न केवल सेना का अपमान है, बल्कि यह देश की सुरक्षा और सम्मान के साथ भी खिलवाड़ है। उन्होंने मांग की कि विजय शाह को तत्काल माफ़ी मांगनी चाहिए और मुख्यमंत्री को उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, युवा नेता, महिला कांग्रेस सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। प्रदर्शन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ, लेकिन इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन