Ghansyam Sharma / Sat, Jul 22, 2023 / Post views : 154
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कांग्रेसियों ने विधयाक अजय चंद्राकर का स्टैंड के सामने किया पुतला दहन । छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदन में 21 जुलाई को प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कोंडागांव की कानून व्यवस्था पर प्रश्न उठाया। जिसमें उन्होंने कहा की कोंडागांव निवासी मनीष श्रीवास्तव ने एसडीओपी के साथ मारपीट की है। जिससे कोंडागांव की कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। इस बयान पर कोण्डागांव मनीष श्रीवास्तव के साथ ही कांग्रेसियो में काफी नाराजगी दिखाई दे रहा है और कांग्रेसियो ने विधायक अजय चंद्राकर का बस स्टैंड के सामने पुतला फूंका साथ ही जमकर नारेबाजी की। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला, पुरुष कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन