Ghansyam Sharma / Tue, Apr 8, 2025 / Post views : 154
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
दुर्ग जिले में एक मासूम बच्ची के साथ हुए अनाचार और हत्या की घटना के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस भवन से एक रैली निकाली गई, जो बस स्टैंड तक गई, जहाँ पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच थोड़ी झूमाझटकी भी हुई।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष बुधराम नेताम ने छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा की विष्णुदेव राय सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है, जिसके चलते राज्य में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने सरकार पर निष्क्रियता का आरोप लगाया और इस घटना के आरोपी को फांसी की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बुधराम नेताम, देवचंद मातलाम सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन