Ghansyam Sharma / Thu, Aug 29, 2024 / Post views : 162
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
28 अगस्त रात्रि में पुलिस ने जुआ का एक बड़ा फाड़ पकड़ने के बाद पुलिस की कार्रवाही पर कांग्रेस पार्टी ने प्रश्न खड़ा करते हुए कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता कर मीडिया को बताया। जिला अध्यक्ष झुमुकलाल दिवान ने पुलिस पर प्रश्न खड़े करते हुए कहा की गत रात्रि 28 अगस्त को कोंडागांव मे जुआ का एक बड़ा फड़ सहित जुआडियों को गिरफ्तार किया गया, जिसे कोंडागांव पुलिस द्वारा दबाये जाने क़े नियत से कार्यवाही मे ढीलाई बरती गयी, ओर एक-एक कर सभी आरोपियों को छोड़ा गया। छोड़े गए लोगों के के माध्यम से बताया गया की 68 लाख 35 हजार 3 सौ रुपए पकड़ा गया है, इतनी बड़ी राशि क़े साथ जुआ पकड़े जाने क़े बावजूद पुलिस द्वारा दबाने का प्रयास पर पुलिस की कार्यप्रणाली पऱ सवालिया निशान खड़ा करता है। झुमुकलाल दिवान ने कहा कि इतिहास में पहली बार थाने मे मिडिया सहित आमजन का प्रवेश रोक दिया गया आखिर वहज क्या थी? प्रेसवार्ता में आगे कहा कि पूर्व में भाजपा क़े शासनकाल में 15 वर्षो तक कोण्डागांव जुआ सट्टा का अंतर्राज्जीय अड्डा हुआ करता था और अब पुनः भाजपा सरकार आने क़े बाद कोंडागांव को बदनाम करने मे जुआ सट्टा क़े नाम मशहूर करने मे भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ रही है। क्षेत्र क़े युवाओं को जुआ सट्टा क़े आदि बना रही है। यहां भाजपा नेताओं क़े संरक्षण ओर पुलिस क़े सहयोग से जुआ सट्टा संचालित है। कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार की ऐसी नीति का पुरजोर विरोध करती है और पुलिस से निष्पक्षता क़े साथ कार्यवाही की मांग करती है। प्रेस वार्ता मे जिला कांग्रेस अध्यक्ष झूमूकलाल दीवान जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मतलाम नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती वर्षा यादव पीसीसी सदस्य बुधराम नेताम ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भारत देवांगन महिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमा देवांगन बसंत सामुअल सहित कांग्रेस जन मौजूद रहे। प्रेस वार्ता में कांग्रेस ने पुलिस पर खड़े किए प्रश्न….
1,पुलिस से यह जानना चाहते है कि किसके कहने पऱ जुआडियों को तत्काल छोड़ा गया? 2, किसके सह पऱ यहाँ जुआ सट्टा संचालित हो रहा है? 3, पुलिस का कितना परसेंट फिक्स है, इस जुआ सट्टा क़े कारोबार मे? 4, जुआ पकड़ने के बाद इस पूरे मामले क़े 15 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस द्वारा अभी तक बयान या प्रेस नोट जारी नहीं करना क्या साबित करता है? 5, पुलिस 28 अगस्त शाम से लेकर रात तक का सीसी टीवी फुटेज दिखाये पुलिस ? 6. मीडिया और आमजन को थाने में आने से क्यों रोक गया? कांग्रेस के इस आरोप में कितनी सच्चाई है यह तो कांग्रेस के लोग की जानते है या फिर संबंधित पुलिस वाले या फिर पकड़ाए गए जुआड़ी। इस बारे में आप की क्या राय है हमे जरूर बताए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन