Thu, 22 Oct 2026
Breaking News
केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ |

: कांग्रेस के चन्दन ने भाजपाइयों में माथे लगाया चन्दन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भरोषा उठने लगा नेताजी से

Ghansyam Sharma / Sat, Jul 30, 2022 / Post views : 148

Share:

कोंडागांव/नारायणपुर पत्रिका लुक।

एक पत्र ने नारायणपुर विधनसभा क्षेत्र में कांग्रेस में भूचाल ला दिया है। इस पत्र को देख कर एक प्रसिद्ध गाना दोस्त दोस्त ना रहा यार प्यार ना रहा। अब कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा इनके उलट ही गाया जा रहा हैं, कांग्रेसी कांग्रेसी ना रहा कुछ और ही बन गए।

15 वर्ष  सत्ता में रही भाजपा को पछाड़ कर सत्ता में आई थी कांग्रेस ,अब  विधायक चंदन कश्यप कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का ख्याल न रख कांग्रेसीयो से आपसी ताल मेल नहीं  बैठा पा रहे है। तभी तो नारायणपुर में विधानसभा क्षेत्र में विधायक  कश्यप को इस मुकाम पर पहुंचाने वाले   कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बात ना सुनते हुए अपनी मनमर्जी में लगे हैं नेताजी।
यह आरोप नारायणपुर विधानसभा के कांग्रेसियों की चर्चा आम है। अब ये चर्चाएं नारायणपुर निकल कर राजधानी तक पहुंच   चुकी है।

क्या था पूरा मामला

आपको बतादें की  कुछ दिन पूर्व महिला बाल विकास द्वारा संचालित बाल कल्याण समिति और किशोर न्याय बोर्ड में हुई नई नियुक्तियों के के लेकर नारायणपुर विधानसभा का राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। और राजनीतिक गलियारों से चर्चा आम है कि जहां देश की कांग्रेस पार्टी  जो केंद्रीय नेतृत्व आरएसएस  विचार धारा को हिन्दुत्व आतंकवाद का नाम से देती है ,तो वही छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार  के बस्तर संभाग के नारायपुर  विधायक व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष पर नारायणपुर कांग्रेसियों ने ही आरोप लगाया की वे अब संघियो को पद बाटने में लगे हैं। इस मामले को लेकर नारायणपुर विधानसभा के कांग्रेसियों में काफी नाराजगी देखने को मिल रहा है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने राजधानी भेजा शिकायत पत्र

आपको बतादें की अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी नारायणपुर  देवनाथ उसेंडी ने 20 जुलाई 2022  को अमरजीत सिंह चावड़ा प्रदेश महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ को शिकायत पत्र लिखा है।  इसकी प्रतिलिपि मुख्यमंत्री भूपेश बधेल व कांग्रेस पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम  को भेजा गया है।

शिकायत पत्र में उलेखित अंश
अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी नारायणपुर  देवनाथ ने पत्र में लिखा है कि भाजपा एवं आरएसएस के विचारधारा रखने वाले लोगों की नियुक्ति के विषय में।  महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा संचालित किशोर न्याय बोर्ड और बालक कल्याण समिति में भाजपा एवं आरएसएस के विचारधारा रखने वाले लोगों की नियुक्ति की जा रही है। भाजपा के पूर्व मंत्री केदार कश्यप के गरीबी कौशिक पांडे, युधिष्ठिर देवांगन एवं आरएसएस के प्रमुख हरेराम मिश्रा के द्वारा संचालित शिक्षण संस्था की संचालिका मालिनी बघेल का चयन कर मंत्रालय से सूची जारी की जा रही है। जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा इस पर घोर आपत्ति जताई जा रही है। पिछले 15 सालों से वे इन पदों पर काबिज है। जिन्हें फिर से पुनः रिपीट कर लिया जा रहा है। कांग्रेसी विचारधारा रखने वाले लोगों के नाम जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा सुझाए गए उस पर विचार कर नियुक्ति करने की कृपा करें।

नियक्ति की बात आग की तरह फैली कांग्रेसियों का उठा विश्वास नेताजी से

विधायक महोदय के अनुशंसा-पत्र से हुई नियुक्ति की बात सुनकर भी कई कांग्रेसियों को विश्वास था, कि हमारे नेताजी हमारे साथ ऐसा नहीं कर सकते और यह जो खबरें उड़ रही है, वो सब हवा-हवाई है। लेकिन जब नेताजी का अनुशंसा- पत्र के सामने आते ही  कांग्रेसियों  को नेताजी की सच्चाई सामने आ गई।  कांग्रेसियों का विश्वास नेताजी से उठने लगा।  इस पूरे मामले  पर जिला अध्यक्ष के द्वारा अपने पार्टी पदाधिकारियों  शिकायत पत्र भेजा हैं। 

आरोप पर चन्दन कश्यप ने कहां

पत्रिका लुक न्यूज ने जब  नारायणपुर विधायक व हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष  चन्दन कश्यप से पूछा गया कि आप पर नारायणपुर कांग्रेसियों द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा संचालित किशोर न्याय बोर्ड और बालक कल्याण समिति में अपने भाजपाइयों  की नियुक्ति के लिए अनुशंसा पत्र भेजा हैं?  इस पर नारायणपुर विधायक व हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष  चन्दन कश्यप  ने कहा कि जिस किसी का भी आवेदन सहित नाम आएगा उसको अनुसंशा कर भेजना हमारा काम हैं। साथ ही बताया कि पुराना पत्र हैं इस बारे में कुछ नहीं कहना कहना हैं ।

पत्रिका लुक न्यूज़ पर  चन्दन कश्यप विधायक नारायणपुर  ने अपनी बात  रखी,  पर कुछ सवाल पूछने से पहले फोन काट दिया गया । बरहाल देखना है की अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी नारायणपुर  देवनाथ उसेंडी के शिकायत पत्र पर राजधानी रायपुर के कांग्रेस के बड़े नेताओं द्वारा क्या ऐक्शन लिया जाता है? यह तो देखने वाली बात होगी।

सूत्र- नावेद नागवंशी , लेखन- घनश्याम शर्मा।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement