Ghansyam Sharma / Sun, Oct 26, 2025 / Post views : 232
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्मित मर्दापाल–भाटपाल–नारायणपुर मार्ग को जोड़ने वाली लिंगों देव पथ सड़क पर ग्राम आदनार के पास स्थित बड़को नाला की पुलिया रविवार को अचानक धस गई। पुलिया धसने से इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है, जिससे आसपास के गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।
गनीमत रही कि घटना के दौरान कोई भी व्यक्ति पुलिया पार नहीं कर रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार शनिवार देर रात क्षेत्र में तेज़ बारिश हुई थी, जिसके बाद रविवार दोपहर पुलिया सड़क के बीचों-बीच धस गई। इस मार्ग का उपयोग मर्दापाल, आदनार, भाटपाल सहित कई गांवों के लोग दैनिक कार्यों, बाजार और जिला मुख्यालय आने-जाने के लिए करते हैं। पुलिया धसने से अब ग्रामीणों को लंबा रास्ता तय कर वैकल्पिक मार्ग से आना-जाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने जल्द से जल्द मरम्मत कर मार्ग को बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन