Ghansyam Sharma / Sat, Mar 14, 2026 / Post views : 217
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे रसोइया संघ ने 58 दिनों की लंबी लड़ाई के बाद 2 मार्च से काम पर वापस लौटने का निर्णय लिया है। इसके बाद जिले के विभिन्न स्कूलों में रसोइयों ने फिर से अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। रसोइया संघ के जिला अध्यक्ष सगराम मरकाम ने बताया कि संघ के सदस्य वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर
करीब दो महीने तक हड़ताल पर बैठे रहे। उन्हें उम्मीद थी कि राज्य सरकार बजट में रसोइयों के मानदेय को लेकर कोई निर्णय लेगी, लेकिन बजट में इस संबंध में कोई घोषणा नहीं की गई। उन्होंने बताया कि संघ की ओर से इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की गई थी। जिस पर आए फैसले में न्यायालय ने कहा है कि रसोइयों को 306 रुपये 67 पैसे के हिसाब से मानदेय दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि राज्य सरकार हाईकोर्ट के आदेश का पालन नहीं करती है तो आने वाले समय में रसोइया संघ फिर से आंदोलन का रास्ता अपनाएगा।
इस संबंध में एनसीसी मैदान में रसोइया संघ की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए और आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन