Sun, 11 Oct 2026
Breaking News
भूत-प्रेत के डर से रात मे भागी 3 छात्राएं छात्रावास से : गोलावंड में सरपंच पति के घर पहुंचीं छात्राएं, 112 की मदद से घर भेजा गया; सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर उठे सवाल | निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिला पंचायत सीईओ सख्त : कोण्डागांव में पंचायतों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश | पोषण माह के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम : आंगन मिलन में पोषण और स्वास्थ्य का संदेश, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित | वीबी-जी रामजी के कार्यों की समीक्षा : विकास कार्यों में लापरवाही पर जिला पंचायत CEO सख्त, तकनीकी अमले को नोटिस जारी करने के निर्देश | 32 दिनों तक जिंदगी की जंग,स्वस्थ होकर घर लौटी नवजात : SNCU में डॉक्टरों का कमाल, गंभीर नवजात को 32 दिनों के उपचार के बाद मिली नई जिंदगी | विस्फोटक नष्ट करने के दौरान ब्लास्ट, 4 जवान घायल : एलार्मडगु कैंप के पास हादसा, दो जवान गंभीर; कोन्टा अस्पताल में उपचार जारी | माओवाद की आड़ में धमकी भरे पर्चे, दो आरोपी गिरफ्तार : मुरदण्डा सरपंच, उपसरपंच और ग्रामीण को धमकी देने का मामला, जमीन विवाद से जुड़ा निकला पर्चा कांड | तीन आरोपी गिरफ्तार : चार साल से फरार हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार | तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा | राष्ट्र मंडला रंगोली में गूंजा ‘नक्सल मुक्त बस्तर’ : 200 से अधिक विद्यार्थियों ने बनाई विशाल रंगोली, जन-जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक से दिया शांति, विकास व पर्यावरण संरक्षण | भूत-प्रेत के डर से रात मे भागी 3 छात्राएं छात्रावास से : गोलावंड में सरपंच पति के घर पहुंचीं छात्राएं, 112 की मदद से घर भेजा गया; सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर उठे सवाल | निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिला पंचायत सीईओ सख्त : कोण्डागांव में पंचायतों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश | पोषण माह के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम : आंगन मिलन में पोषण और स्वास्थ्य का संदेश, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित | वीबी-जी रामजी के कार्यों की समीक्षा : विकास कार्यों में लापरवाही पर जिला पंचायत CEO सख्त, तकनीकी अमले को नोटिस जारी करने के निर्देश | 32 दिनों तक जिंदगी की जंग,स्वस्थ होकर घर लौटी नवजात : SNCU में डॉक्टरों का कमाल, गंभीर नवजात को 32 दिनों के उपचार के बाद मिली नई जिंदगी | विस्फोटक नष्ट करने के दौरान ब्लास्ट, 4 जवान घायल : एलार्मडगु कैंप के पास हादसा, दो जवान गंभीर; कोन्टा अस्पताल में उपचार जारी | माओवाद की आड़ में धमकी भरे पर्चे, दो आरोपी गिरफ्तार : मुरदण्डा सरपंच, उपसरपंच और ग्रामीण को धमकी देने का मामला, जमीन विवाद से जुड़ा निकला पर्चा कांड | तीन आरोपी गिरफ्तार : चार साल से फरार हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार | तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा | राष्ट्र मंडला रंगोली में गूंजा ‘नक्सल मुक्त बस्तर’ : 200 से अधिक विद्यार्थियों ने बनाई विशाल रंगोली, जन-जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक से दिया शांति, विकास व पर्यावरण संरक्षण | भूत-प्रेत के डर से रात मे भागी 3 छात्राएं छात्रावास से : गोलावंड में सरपंच पति के घर पहुंचीं छात्राएं, 112 की मदद से घर भेजा गया; सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर उठे सवाल | निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिला पंचायत सीईओ सख्त : कोण्डागांव में पंचायतों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश | पोषण माह के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम : आंगन मिलन में पोषण और स्वास्थ्य का संदेश, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित | वीबी-जी रामजी के कार्यों की समीक्षा : विकास कार्यों में लापरवाही पर जिला पंचायत CEO सख्त, तकनीकी अमले को नोटिस जारी करने के निर्देश | 32 दिनों तक जिंदगी की जंग,स्वस्थ होकर घर लौटी नवजात : SNCU में डॉक्टरों का कमाल, गंभीर नवजात को 32 दिनों के उपचार के बाद मिली नई जिंदगी | विस्फोटक नष्ट करने के दौरान ब्लास्ट, 4 जवान घायल : एलार्मडगु कैंप के पास हादसा, दो जवान गंभीर; कोन्टा अस्पताल में उपचार जारी | माओवाद की आड़ में धमकी भरे पर्चे, दो आरोपी गिरफ्तार : मुरदण्डा सरपंच, उपसरपंच और ग्रामीण को धमकी देने का मामला, जमीन विवाद से जुड़ा निकला पर्चा कांड | तीन आरोपी गिरफ्तार : चार साल से फरार हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार | तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा | राष्ट्र मंडला रंगोली में गूंजा ‘नक्सल मुक्त बस्तर’ : 200 से अधिक विद्यार्थियों ने बनाई विशाल रंगोली, जन-जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक से दिया शांति, विकास व पर्यावरण संरक्षण |

मां दंतेश्वरी मक्का प्लांट शुरू करने सीपीआई का ज्ञापन : कोकोड़ी मक्का प्लांट पर सीपीआई ने उठाए सवाल

Ghansyam Sharma / Wed, Apr 1, 2026 / Post views : 434

Share:

कोण्डागांव। पत्रिका लुक

जिले के ग्राम कोकोड़ी में स्थापित “मां दंतेश्वरी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट” से जुड़ी समस्याओं के समाधान एवं बंद पड़े प्लांट को पुनः प्रारंभ करने की मांग को लेकर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) जिला परिषद कोण्डागांव ने महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन जिला कलेक्टर के माध्यम से डिप्टी कलेक्टर को 01 अप्रैल को सौंपा गया।

ज्ञापन में सीपीआई ने बताया कि विभिन्न समस्याओं के चलते वर्तमान में बंद पड़े इस प्लांट के कारण क्षेत्र में गंभीर परिस्थितियां उत्पन्न हो गई हैं। ग्रामीणों की लंबे समय से शिकायत रही है कि प्लांट से निकलने वाले दूषित जल के कारण आसपास के खेतों में लगी फसलें बर्बाद हो रही हैं। साथ ही राख, धुआं और तेज दुर्गंध से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है तथा लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

इन समस्याओं के निराकरण में प्रशासन की लापरवाही के चलते ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ा, जिसके परिणामस्वरूप उग्र प्रदर्शन और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं। इसके बाद प्रशासन ने प्लांट को अगले आदेश तक बंद करने के निर्देश जारी कर दिए। सीपीआई ने हिंसक घटनाओं की निंदा करते हुए कहा कि इसके मूल में प्रशासन की उपेक्षा जिम्मेदार है।

सीपीआई ने यह भी उल्लेख किया कि प्लांट स्थापना के समय किसानों को मक्का की उचित मूल्य पर खरीदी का आश्वासन दिया गया था, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। लेकिन वर्तमान में न तो मक्का की नियमित खरीदी हो पा रही है और न ही किसानों को उचित मूल्य मिल रहा है।

ज्ञापन में प्रमुख मांगें रखी गई हैं, जिनमें ग्राम कोकोड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों की शिकायतों की स्वतंत्र जांच, प्रदूषण एवं फसल नुकसान के वैज्ञानिक आंकड़े सार्वजनिक करना, प्लांट को पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप सुरक्षित संचालन हेतु आवश्यक तकनीकी सुधार करना, तथा किसानों की मक्का की पारदर्शी एवं उचित दर पर खरीदी सुनिश्चित करना शामिल है।

साथ ही, सीपीआई ने शासन-प्रशासन से ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित कर समस्याओं का त्वरित समाधान करने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो किसानों के साथ मिलकर शांतिपूर्ण जन आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान सीपीआई जिला सचिव शैलेश, सह सचिव जयप्रकाश व दिनेश सहित सरादू, सोमारू, रामचंद, मानसिंग, बुधराम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement