Ghansyam Sharma / Thu, Dec 4, 2025 / Post views : 231
कोण्डागांव । पत्रिका लुक
कोण्डागांव जिले के सभी किसानों का धान क्रय किए जाने तक पंजीयन, गिरदावरी, रकबा में हुई त्रुटि को सुधारने का कार्य जारी रखने विषयक और महामहिम राश्ट्रपति भारत सरकार, राज्यपाल एवं मुख्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन को सम्बोधित ज्ञापन को कम्युनिश्ट पार्टी ऑफ इंडिया जिला परिशद् कोण्डागांव एवं अन्य संगठन के जिला सचिव व सदस्यों शैलेश, पतिराम, दिनेश, रामचंद, रामकुमार, दुबेश, रामसिंग द्वारा 3 दिसम्बर को डॉक के माध्यम से प्रेशित करने के साथ ही उसकी प्रतिलिपि को सूचनार्थ जिला कलेक्टर कोण्डागांव के आवक-जावक में दिया गया है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि जिले के विभिन्न ग्रामों में निवासरत काफी किसानों से खरीफ मौसम में उगाए गए धान फसल का गिरदावरी नहीं होने एवं वनाधिकार प्रपत्र धारक किसानों का धान विक्रय हेतु पंजीयन नहीं होने और रकबा में त्रुटि होने से पूरे धान को नहीं बेच पाने आदि जैसी समस्याओं के कारण किसानों के मानसिक रुप से अत्यधिक परेषान होने की षिकायतें सी.पी.आई.जिला परिशद् कोण्डागांव को निरंतर प्राप्त हो रही है। प्राप्त उपरोक्त षिकायतों के आधार पर 25 नवम्बर 2025 को द्वारा जिला कलेक्टर जनदर्षन, जिला कोण्डागांव के माध्यम से राज्यपाल एवं मुख्य मंत्री छ.ग.षासन को सम्बोधित एक ज्ञापन को सीधे जिला कलेक्टर कोण्डागांव के हांथों में सौंपकर, समस्याओं के समाधान का आग्रह सी.पी.आई. द्वारा किया जा चुका है। लेकिन 03 दिसम्बर तक किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला कलेक्टर कोण्डागांव के द्वारा कोई ठोस कदम उठाया गया हो ऐसा प्रतित नहीं हो रहा है, क्योंकि आज भी किसान धान फसल का गिरदावरी नहीं होने, पंजीयन नहीं होने और रकबा में हुई त्रुटि जैसे कारणों को लेकर कार्यालय दर कार्यालय चक्कर काटते हुए परेषान होते नजर आ रहे हैं। जिले के विभिन्न ग्रामों में निवासरत किसानों के उपरोक्त समस्याओं के कारण मानसिक रुप से परेषान हो रहे होने के गम्भीर मामलों को संज्ञान में लाने हेतु ही सी.पी.आई.जिला परिशद्, अखिल भारतीय किसान सभा एवं अखिल भारतीय आदिवासी महा सभा जिला कोण्डागांव छ.ग. के द्वारा यह ज्ञापन सीधे डाक के माध्यम से प्रेशित किया जाकर आग्रह किया जा रहा है कि किसानों की गम्भीर समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाए।
मांगें- 01.कुछ वर्श पुर्व जिले के बड़ेराजपुर इलाके के गांव में एक किसान ने अपने उपजाए धान को नहीं बेच पाने की चिंता में आत्महत्या कर लिया था, जिसे जिला प्रषासन भूल चुकी है। उक्त आधार पर ही अवगत हों कि उपरोक्त समस्याओं के कारण जिले के किसी भी किसान को आत्महत्या करने के लिए बाध्य होना पड़ा तो जिला स्तर पर इसकी पूर्ण जिम्मेदारी जिला कलेक्टर कोण्डागांव के पद पर पदस्थ श्रीमती नुपुर राषि पन्ना आई.ए.एस. की और राज्य स्तर पर मुख्य मंत्री छ.ग.षासन पद पर पदस्थ विश्णुदेव साय की होगी। 02.वहीं उपरोक्त समस्याओं के कारण जिले के जितने भी किसान एम.एस.पी. पर अपना धान नहीं बेच पाएंगे वे सभी किसान अपना धान तौलकर जिला कलेक्टर कार्यालय कोण्डागांव परिसर में लाकर जमा करेंगे। किसानों को उनके धान की कीमत अदा करने की जिम्मेदारी जिला प्रषासन की होगी। 03.प्रषासन तंत्र में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों की लापरवाही के कारण निर्मित उपरोक्त समस्याओं के कारण धान खरीदी केंद्रों धान नहीं बेच पाने से पीड़ित किसानों को अपना धान जिला कलेक्टर कार्यालय कोण्डागांव परिसर में लाकर जमा करने के दौरान प्रषासनिक हस्तक्षेप से निर्मित विशम परिस्थितियों के लिया जिला प्रषासन पूर्ण रुप से जिम्मेदार होगी। ज्ञापन में लेख किए गए तमाम तथ्यों को गंभीरतापुर्वक लेकर, शासन-प्रशासन अपने लिए गए निर्णय से हमारे संगठन को जल्द से जल्द अवगत नहीं कराती है, तो सीपीआई जिला परिषद कोण्डागांव, अपने अन्य संगठनों, सदस्यों व विषाल जन समर्थन के साथ व्यापक जनांदोलन चलाने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन