Ghansyam Sharma / Mon, Jan 26, 2026 / Post views : 268
कोंडागांव । पत्रिका लुक (नरेंद्र सेठिया)
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) के 100 वर्ष पूर्ण कर 101वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर जिले में उत्सव यात्राओं का क्रम जारी है। इसी कड़ी में 25 जनवरी को सीपीआई जिला परिषद कोंडागांव के तत्वावधान में माकड़ी एवं बड़े राजपुर तहसील में लाल सलाम के नारों के साथ भव्य उत्सव यात्रा निकाली गई।
उत्सव यात्रा में सीपीआई राज्य परिषद सचिव मंडल सदस्य कामरेड तिलक, जिला सचिव कामरेड शैलेश, सहायक सचिव जयप्रकाश, दिनेश सहित सोमारु, बिसम्बर, सरादू, दुबेश, रामचंद, यशोदा, रामलाल नेताम, शिवशंकर ध्रुव, संतलाल, आशीष, फगनू, माहंगू, घसियाराम, मानसिंह, केशव, पंचम, सोमनाथ सहित विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में कम्युनिस्ट साथी शामिल हुए।
कार्यकर्ताओं ने हंसिया-हथौड़ा एवं हंसिया-बाली के प्रतीक चिन्ह वाले लाल झंडों के साथ उत्साहपूर्वक “लाल सलाम” के नारे लगाए। उत्सव यात्रा तहसील मुख्यालय माकड़ी से चारपहिया एवं दुपहिया वाहनों के माध्यम से प्रारंभ हुई।
यात्रा ग्राम भतवा, गम्हरी, बांसकोट, मारंगपुरी, सलना, पलना, मालगांव, बाड़ागांव, पेंड्रावंड, विश्रामपुरी, कोंगेरा, कोरगांव, कलगांव, बड़े राजपुर, छोटे राजपुर, कोपरा, बड़बत्तर, गुहाबोरंड, रांधना, कोकोड़ी, लुभा होते हुए पुनः माकड़ी तहसील मुख्यालय पहुंची, जहां इसका समापन किया गया।
उत्सव यात्रा के दौरान मार्ग में पड़ने वाले गांवों व बाजारों में ग्रामीणों को सीपीआई की नीतियों एवं मांगों से अवगत कराया गया तथा जनजागरूकता हेतु पर्चों का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन