Ghansyam Sharma / Sat, Apr 11, 2026 / Post views : 199
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
जिले में ‘अंगना में शिक्षा’ कार्यक्रम के तहत शनिवार को सभी प्राथमिक शालाओं में ‘पढ़ई तिहार’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन तथा जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
जिले के पांचों विकासखंडों की 1252 प्राथमिक शालाओं में आयोजित इस कार्यक्रम में 48,372 छात्र-छात्राएं, 2,754 शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक शामिल हुए। पूरे जिले में शिक्षा को जनआंदोलन का रूप देने का प्रयास दिखाई दिया।
‘अंगना में शिक्षा’ पहल के तहत बच्चों को घर के वातावरण में सरल और आनंददायक तरीके से शिक्षा दी जाती है, जिसमें माताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाती है। इससे बच्चों की बुनियादी साक्षरता और गणनात्मक कौशल मजबूत होते हैं।
कार्यक्रम में बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों और नवाचारों का प्रदर्शन किया गया, जिससे शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी। संचालन हेतु अधिकारियों द्वारा सतत मॉनिटरिंग और ऑनलाइन एंट्री भी की गई।
गर्मी को देखते हुए इस बार कार्यक्रम की तिथि बदली गई तथा समर कैंप घरों में आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसमें ‘स्मार्ट माता’ की अहम भूमिका रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन