Ghansyam Sharma / Tue, Apr 7, 2026 / Post views : 159
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
फरसगांव विकासखंड के ग्राम पतोडा निवासी शहीद हवलदार शिवलाल नेताम की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वे 7 अप्रैल 2020 को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में ड्यूटी के दौरान दुश्मनों की गोली लगने से वीरगति को प्राप्त हुए थे।
इस अवसर पर सीआरपीएफ एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, परिजनों और ग्रामीणों ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उपस्थित लोगों ने उनके अदम्य साहस और देशभक्ति को याद करते हुए कहा कि उनका बलिदान हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान शहीद की स्मृति में गांव में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। साथ ही श्रद्धांजलि स्वरूप शरबत, खिचड़ी और तरबूज का वितरण किया गया। कार्यक्रम का माहौल भावुक रहा और सभी ने शहीद को नमन करते हुए उनकी वीरगाथा को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन