Ghansyam Sharma / Tue, Jan 16, 2024 / Post views : 162
रायपुर। पत्रिका लुक
प्रदेश के शिक्षा, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज राजधानी रायपुर के समृद्धि बाजार स्थित संस्कृति शोध संस्थान के कार्यालय में आयोजित विशेष कार्यक्रम में गोल्डन बुक ऑफ रिकार्ड से सम्मानित पुरातत्वविद् स्व. डॉ. हेमू यदु की कृति ‘ओम लिपि की
रहस्यमय खोज’ का विमोचन किया। इस अवसर पर स्व. डॉ. यदु की स्मृति में शोक सभा भी आयोजित की गई, जिसमें कैबिनेट मंत्री सहित अन्य आगंतुकों ने पुरातत्वविद् डॉ. यदु को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मंत्री अग्रवाल ने कहा कि, स्व. डॉ. यदु की राम वनगमन पथ पर की गई शोध अभूतपूर्व एवं अविस्मरणीय हैं।
सोत्रcgpro
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन