Ghansyam Sharma / Fri, Oct 10, 2025 / Post views : 171
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
पुलिस अधीक्षक जिला कोंडागांव वाय. अक्षय कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में थाना माकड़ी पुलिस द्वारा लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को हाई स्कूल ठेमगाँव में सायबर अपराध, महिला सुरक्षा, यातायात नियम, नशामुक्ति एवं नवीन आपराधिक कानूनों के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रधान आरक्षक राकेश जुर्री एवं महिला प्रधान आरक्षक विमला माला ने उपस्थित छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को बढ़ते सायबर अपराधों की जानकारी दी तथा सायबर फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए। साथ ही महिला एवं बच्चों से जुड़े अपराधों, “गुड टच-बैड टच” की अवधारणा, यातायात नियमों के पालन और नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
भारत सरकार द्वारा लागू किए गए तीन नए आपराधिक कानूनों के मुख्य प्रावधानों की जानकारी भी साझा की गई। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोंडागांव के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और विधिक अधिकारों से संबंधित जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राएँ, शिक्षकगण एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन